लेन-देन को ले स्कूटी सवार को मारी ठोकर, स्थिति गंभीर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में गुरुवार को बुलेट सवार बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे फोटोग्राफर चंद्रप्रभात चौरसिया को ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना स्टूडियो के बकाया पैसे को लेकर विवाद के कारण हुई।

लेन-देन को ले स्कूटी सवार को मारी ठोकर, स्थिति गंभीर

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र में उलाव के समीप गुरुवार को बुलेट सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे फोटोग्राफर में ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस टीम को दी। उसके बाद पुलिस ने जख्मी हालत में कराहते फोटोग्राफर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार गाव निवासी जख्मी चंद्रप्रभात चौरसिया ने बताया कि वह ट्रैफिक चौक के समीप डेरा लेकर रहता है। वह ड्रोन कैमरा चलाता है। स्टूडियो वाले के कॉल के हिसाब से फोटो शूट भी करने जाता है।

एक स्टूडियो वाले का 2200 रुपये बकाया था। बदले में 3800 रुपये का चिप लेने के लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी विवाद पर उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। सदर अस्पताल की सूचना पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची व जख्मी का बयान लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।