Begusarai News: बड़े कचरा उत्पादकों को चिह्नित कर 31 अक्टूबर तक पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें: डीएम
Begusarai News: नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बलिया, बखरी एवं तेघड़ा नगर निकायों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान एवं सीपीसीबी पोर्टल पर पंजीकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी है।
कचरा उत्पादकों की पहचान
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने ने सभी कार्यपालक अधिकारियों एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बड़े कचरा उत्पादकों को चिह्नित कर उनका पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं नोटिस जारी करने की भी बात कही।
बैठक की समीक्षा
डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी शहरी निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण तथा बल्क वेस्ट जनरेटर से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिले के सभी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में 4-वे सोर्स सेग्रीगेशन अर्थात गीला, सूखा, खतरनाक एवं ई-कचरा का पृथक्करण अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा गया।
निर्देशों का पालन
वर्तमान में नगर निगम बेगूसराय के 6 वार्डों में संचालित इस व्यवस्था को सभी 45 वार्डों तथा अन्य नगर निकायों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में लीगेसी डंप साइट्स के वैज्ञानिक निस्तारण एवं बायोरेमेडिएशन की भी समीक्षा की गई। जिले की 15 ग्राम पंचायतों में मिनी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश नगर निगम बेगूसराय के 3, बलिया के 2 तथा तेघड़ा एवं बीहट के चिह्नित लीगेसी कचरा स्थलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।
प्रगति की आवश्यकता
ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित 108 लीगेसी डंप साइट्स में से लंबित 59 स्थलों की सफाई एवं उपचार कार्य में तेजी लाने को कहा गया। जिले की 15 ग्राम पंचायतों में मिनी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश सीओ को दिया गया। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के ‘स्वच्छतम पोर्टल’ पर प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से मासिक प्रगति रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
बैठक में शामिल लोग
बैठक में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार, जिला समन्वयक एलएसबीए विश्वजीत सिंह सहित अन्य थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


