Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBudget Boosts Education New Initiatives for Women Empowerment and Infrastructure Development
शिक्षकों व कर्मियों ने शिक्षा जगत के लिए अच्छा बजट बताया

शिक्षकों व कर्मियों ने शिक्षा जगत के लिए अच्छा बजट बताया

संक्षेप:

शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेश का उत्कृष्टता केंद्र बनाये जाने की घोषणा अच्छी पहल ने केंद्र सरकार के बजट को शिक्षा जगत के लिए अच्छा बताया है। एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार...

Feb 02, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षकों व कर्मियों ने केंद्र सरकार के बजट को शिक्षा जगत के लिए अच्छा बताया है। एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में लैब की व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेश का उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाने से शिक्षा जगत के लिए अच्छा बजट है। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा भी स्वागतयोग्य है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि यह बजट शिक्षा जगत में नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक नई पहल है। बजट में हर तबके का ख्याल रखा गया है। उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार ने कई प्रबंध किये हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसके महिला कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने से वेतनभोगी निराश हुए हैं। कैंसर जैसी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटने से दावाओं की कीमत कम होने से कैंसर बीमारों को राहत मिलेगी। चिकित्सक डॉ. निशांत रंजन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता और बढ़ती असुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने रक्षा बजट में 2.2 लाख करोड़ का इज़ाफा किया है। ताकि अत्याधुनिक हथियार और लड़ाकू जहाज खरीदे जा सके। इंफ्रास्ट्रक्चर, सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 जलमार्गों एवं बेहतर स्वास्थ के भी प्रावधान किए गए हैं। इन सबके बावजूद राजकोषीय घाटे को भी 4.3 प्रतिशत से कम रखने का टारगेट रखा गया है। यह संतुलित बजट है। चिकित्सक डॉ. रंजन चौधरी ने कहा कि बजट में आमलोगों के लिए कुछ खास नहीं है। चिकित्सीय उपकरणों पर से टैक्स कम किया जाना चाहिए था। कुछ खास तरह की दवाओं पर से टैक्स कम किया गया है। लेकिन, ज्यादातर दवा पर अभी भी अच्छा खासा टैक्स लगता है। छात्रों व युवाओं के लिए भी निराशाजनक बजट है। कंप्यूटर संस्थान के संजय कुमार ने कहा कि इस बजट में घरेलू उद्योगों को मजबूत करने एवं एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास प्रशंसनीय है। सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से विकास की गति तेज होगी। परंतु शिक्षा के क्षेत्र में बेगूसराय जैसे शहर में केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा नहीं होने से आमजन निराश भी है।