Begusarai News: चाकू से गोद कर युवक को अधमरा कर एनएच किनारे फेंका, 20 घंटे बाद भी नहीं आया होश

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: पेज 3:::::::ई से गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक के होश आने के बाद ही हो सकेगा पूरे मामले का खुलासा फोटो-4, शहर के एक नि

Begusarai News: चाकू से गोद कर युवक को अधमरा कर एनएच किनारे फेंका, 20 घंटे बाद भी नहीं आया होश

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में हर हर महादेव चौक के समीप शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट कर उसे अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। उसके बाद खून से लथपथ हालत में बेहोशी की हालत में उसे एनएच-31 किनारे फेंक दिया। थोड़ी देर बाद जख्मी को मृत समझ बदमाश आराम से निकल गये। किसी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची व अचेतावस्था में पड़े उक्त युवक को उठाकर इलाज के लिए पैनेसिया अस्पताल में भर्ती कराया। सर्जन डॉ. राहुल भूषण व डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर है। अभी तक होश में नहीं आया है।

घटना का कारण

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम किसी दुकानदार से पैसे के लेन-देन के सवाल पर विवाद हुआ था। उसके थोड़ी देर बाद ही उस पर जानलेवा हमला हुआ। सवाल उठना लाजिमी है कि हर हर महादेव चौक जैसे संवेदनशील जगह पर क्या पुलिस की गश्ती नहीं थी। बदमाशों ने करीब आठ से नौ बजे रात में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया व पुलिस बेखबर रही।

पुलिस की जांच

इस बाबत पूछे जाने पर सदर एसडीओओ आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि उसके शरीर पर चार से पांच जगह जख्म के निशान हैं। बायां हाथ टूटा हुआ है। लेन-देन के विवाद में उसे चाकू मारकर जख़्मी किया गया है। उसके पास आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जख़्मी नावकोठी थाना के पहसारा गांव निवासी रंजीत सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार है। जख़्मी के होश आने पर ही मामले का खुलासा होगा। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा कि आख़िरकार चाकू मारने में कितने लोग शामिल थे। रिपोर्टर:मनोज सहनी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में युवक की पहचान कैसे हुई?
जख्मी युवक की पहचान आधार कार्ड से हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai News: चाकू से गोद कर युवक को अधमरा कर एनएच किनारे फेंका, 20 घंटे बाद भी नहीं आया होश