निगरानी के हत्थे चढ़ा माप तौल विभाग का घुसखोर प्रधान सहायक
बेगूसराय के विष्णुपुर कृषि फॉर्म परिसर में सहायक मापतौल विभाग के प्रधान सहायक पुष्कर कुमार द्विवेदी को निगरानी टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा। उमेश साह ने शिकायत की थी कि मापतौल उपकरण के नवीकरण के लिए 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

बेगूसराय के विष्णुपुर कृषि फॉर्म परिसर स्थित सहायक मापतौल विभाग कार्यालय में सोमवार को पटना निगरानी की टीम ने प्रधान सहायक पुष्कर कुमार द्विवेदी को पांच हजार रुपये घूस की रकम के साथ दबोच लिया। निगरानी के हत्थे घूसखोर प्रधान सहायक की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही विभाग समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि हेमरा के देवनारायण साह के पुत्र उमेश साह ने निगरानी ने शिकायत की थी कि मापतौल उपकरण के नवीकरण के लिए प्रधान सहायक के द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पांच हजार देने के बाद पांच और नहीं देने पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी दे रहा है।
उसके बाद सत्यापन के बाद कार्यालय में पांच हजार रुपये नगदी के साथ पकड़ा गया।
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


