Begusarai News: डूबे किशोर का शव बरामद, परिजनों में कोहराम
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: गुरुवार को साहेबपुरकमाल के समस्तीपुर गांव के ठाकुरबाड़ी घाट पर 12 वर्षीय सुमित कुमार की डूबने से मृत्यु हो गई। उसका शव शनिवार को 250 मीटर दूर गंगा नदी से बरामद किया गया। सुमित अपनी माँ के साथ रक्षाबंधन पर नानी घर आया था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Begusarai News: साहेबपुरकमाल। गुरुवार को थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे मुंगेर जिला टीकापुर निवासी संतोष महतोक के 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार का शव शनिवार को घाट से करीब 250 मीटर दूर गंगा नदी से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में ले पोस्टमार्टम के बेगूसराय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किशोर अपनी माँ के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर नानी घर आया था।
जिस दिन वह डूबा था, उसी दिन अपने घर जाने वाला था।


