
गन्ना पेराई को लेकर हसनपुर चीनी मिल में बॉयलर पूजा संपन्न
संक्षेप: गढ़पुरा में शनिवार को चीनी मिल के पराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ से पूर्व बॉयलर पूजा का आयोजन किया गया। पूजा कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल और यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह द्वारा संपन्न की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने नए सत्र के लिए तैयारी पूरी होने की जानकारी दी और किसानों को बेहतर व्यवस्था देने का आश्वासन दिया।
गढ़पुरा, एक संवाददाता। चीनी मिल के पराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को पूजा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर संपन्न हुआ। चीनी मिल स्थित शिव मंदिर के पुजारी ने बॉयलर पूजा कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल एवं यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह द्वारा संपन्न करवाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा विश्वकर्मा एवं अन्य देवताओं का आह्वान कर हवन के बाद 80 टन एवं 50 टन क्षमता के बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गयी। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नए पराई सत्र को लेकर हर्ष देखा गया। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ इस माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।

इसके लिए चीनी मिल प्रबंधन की ओर से सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। चीनी मिल प्रबंधन किसानों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने हेतु कृतसंकल्प है। किसानों से उन्होंने आग्रह किया है किसान भाई शरदकालीन गन्ना बुआई में अपने खेत के अधिक से अधिक क्षेत्रफ़ल में अंतर्वर्ती फसल के साथ गन्ना की खेती करें और अपने गन्ना खेती में मजदूरों की समस्या से निजात पाने एवं अपने कृषि लागत को कम करने हेतु कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा दें। मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, टीकम सिंह, मनोज प्रसाद, अनिल कुमार सिंह राठौड़, परमबीर सिंह, उदय राज सिंह, अभय नाथ मिश्रा, दीपेंद्र सिंह, मदन मोहन मिश्रा, अखिलेश धर द्विवेदी, सत्यम नायक, राम कृष्ण प्रसाद, दिनेश कुमार सिन्हा, रुद्रकांत सिंह, शिव शंकर यादव, शिव राज सिंह, अजय त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




