
बच्चों को पानी में डूबने से बचाव की दी गई जानकारी
भगवानपुर में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को नाव दुर्घटनाओं और पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक ने बताया कि बरसात में नाव चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, जैसे कि लदान क्षमता की जांच करना और छोटे बच्चों को अकेले नाव में नहीं जाने देना।
भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बच्चों को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि बरसात में उफनायी नदियों में नाव डूबने की दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियां चली जाती है।इन्हें रोका जा सकता है, यदि हम नाव दुर्घटना से बचने का उपाय कर लें। नाव चलने से पहले देख लें कि लदान क्षमता दर्शाने वाला सफेदपट्टी का निशान डूबा तो नहीं है, ओवर लोडेड तो नहीं है।यदि ऐसा है तो तुरंत उतर जाएं।
जब बारिश हो रही हो तो नाव की यात्रा न करें, छोटे बच्चों को अकेले नाव की यात्रा न करने दे, जर्जर/ टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें, यह जानलेवा हो सकता है। नाव पर मवेशी आदि नहीं ले जाना चाहिए। नाव पर चढ़ते उतरते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा पानी में डूबने से होने वाले खतरे के बचाव को लेकर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पानी में डूब जाय तो तत्काल उसे पूरी सावधानी के साथ पानी से बाहर निकालें व प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाएं। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, मो रईस उद्दीन, विश्वनाथ साह, शिक्षक नितेश, अजनीश,अमर शंकर, सुमन, अनिल, शानू, श्वेता, पूनम, संगीता, ऋतु आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




