नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
ग्रामीण मंडल भाजपा के नवमनोनीत अध्यक्ष मनोज कुमार का स्वागत डरहा दुर्गा स्थान पर किया गया। भाजपा नेता रामशंकर पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता आगामी चुनाव में वामपंथ का सफाया करेंगे। युवा...
बखरी। ग्रामीण मंडल भाजपा के नवमनोनीत अध्यक्ष मनोज कुमार का स्वागत डरहा दुर्गा स्थान के परिसर में किया गया। भाजपा नेता रामशंकर पासवान ने कहा कि इनके नेतृत्व में आगामी चुनाव में कार्यकता एकजुट होकर वामपंथ का सफाया करेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कहा कि भाजपा जन सामान्य की पार्टी है। बहुआरा के किसान मनोज कुमार पर भाजपा ने अध्यक्ष बनाकर किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहने का संदेश दिया है। मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री पवन सिंह, संजीत महतो, बिरजू राय, केशव मिश्र, परशुराम सहनी, रंजीत महतो, अनिल सिंह, सुनील राय, रामप्रकाश वर्मा, हरिहर सदा, संजय महतो, विपिन वर्मा, महेन्द्र साह, शान्ति देवी आदि ने माला पहना नवमनोनीत अध्यक्ष का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।