BJP Minority Front Appoints New Members in Bihar भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों की घोषणा  , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBJP Minority Front Appoints New Members in Bihar

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों की घोषणा 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नए प्रतिनिधियों और कार्य समिति के सदस्यों का चयन किया है। जिलाध्यक्ष मो. साकिब जया ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य नेताओं के निर्देश पर संगठन का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 30 Aug 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों की घोषणा 

नावकोठी, निज संवाददाता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों व कार्य समिति के सदस्यों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. साकिब जया ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दिलसानिया तथा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया गया है। इसमें छह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। बलिया से मो. निसात नैयर, मटिहानी से मो. जसीम उद्दीन, छौड़ाही से मो. आरजू,बखरी से मो. नूर हसन, बेगूसराय से मो. शाहिद तथा बरौनी से मो. आजाद उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं, बछवाड़ा विधानसभा के मो. अजमत अली मन्नू तथा चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से मो. अरसे आजम को महामंत्री के रुप में मनोनीत किया गया है।

मो. सादाब, मो. रियाज उद्दीन, मो. सादिक, मो. वसीम अकरम, मो. फारुख शेख, मो. शाहबाज आलम मंत्री बनाये गये हैं। मो. इम्तियाज आलम को जिला प्रवक्ता, मो. मुन्ना मुख्तार को कोषाध्यक्ष, गुरमीत गुरु को मीडिया प्रभारी व मो. शमीम बाबू जिला आईटीसेल प्रभारी बनाये गये हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।