भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से
गढ़पुरा में भाजपा का सेवा पखवाड़ा और हर घर संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप और स्वच्छता अभियान जैसे कार्य होंगे।...

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नमक सत्याग्रह स्थल पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाया जाएगा। इस कार्यशाला में बीजेपी बिहार प्रदेश के विस्तारक मनोज रिजुरिया ने कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा एवं हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान आदि कार्य किया जाएगा।
सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाया जाएगा। वहीं, बूथ इंचार्ज शलैन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री शंभू सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री हर्षवर्धन सिंह वागले ने किया। कार्यशाला में बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम, मंडल प्रभारी मुकेश, सुभाष यादव, पंकज अग्रवाल, राजेश सिंह, वीणा देवी, अमित यादव, नीतेश कुमार, रितिक रोशन, महेश्वर चौधरी, राहुल राज आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




