ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबीहट में एबीवीपी छात्र संगठन के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया गया निःशुल्क कपड़ा का स्टॉल का उद्घाटन करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह व पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह व अन्य

बीहट में एबीवीपी छात्र संगठन के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया गया निःशुल्क कपड़ा का स्टॉल का उद्घाटन करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह व पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह व अन्य

बीहट में एबीवीपी छात्र संगठन के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया गया निःशुल्क कपड़ा का स्टॉल का उद्घाटन करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह व पूर्व मुख्य पार्षद अशोक...

बीहट में एबीवीपी छात्र संगठन के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया गया निःशुल्क कपड़ा का स्टॉल का उद्घाटन करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह व पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह व अन्य
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 25 Nov 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमरिया धाम। 26 नवम्बर को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठन के द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ अलग रहेगी। ये बातें बीएमएस के जिलामंत्री सुनील कुमार ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ मजदूर संगठनों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हम समर्थन नहीं करते हैं और ना ही हम इसमें सहभागी है। चूकि इसके पीछे उनका छुपा मकसद मजदूर हित के बजाय राजनीतिक करना है जबकि भारतीय मजदूर संघ विशुद्ध रूप से श्रमिक संगठन है ना कि राजनैतिक, और ना ही यह किसी राजनैतिक दल के इशारे पर चलने वाला है। जिलामंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूर हित में लिए गए निर्णय का हम स्वागत करते हैं वही सरकार द्वारा कुछ मजदूर विरोधी निर्णय लिया गया है जो श्रमिकों के हितों के प्रतिकूल है एवं मजदूरों के लिए घातक भी है उसका भारतीय मजदूर संघ विभिन्न स्तरों एवं फोरमों के माध्यम से पूरे देश में विरोध एवं प्रदर्शन कर रहा है और जरूरत पड़ी तो हड़ताल पर जाने का निर्णय भी लिया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व लगातार इस पर नजर बनाए हुए है साथ ही इस दिशा में उचित कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ मजदूर संगठनों के द्वारा केंद्र सरकार को राष्ट्र विरोधी कहना यह राजनीतिक विद्वेष की प्रकाष्ठा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें