बलिया में नगर मंडल अध्यक्ष को किया सम्मानित
बलिया के विवेक विहार परिसर में भाजपा के नव मनोनीत नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन किशोर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें दायित्व निभाने और संगठन विस्तार पर जोर...

बलिया। बाजार स्थित विवेक विहार परिसर में भाजपा के नव मनोनीत नगर मंडल अध्यक्ष कुंदन किशोर के सम्मान में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सह खगड़िया जिला प्रभारी अमरेन्द्र कुमार अमर, जिला आईटी सेल के संयोजक रोहित झा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गौरी शंकर पोद्दार आदि शामिल हुए। उन्होंने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को दायित्व में रहकर बेहतर ढंग से पार्टी की गतिविधियों का संचालन करने एवं पार्टी में संगठन विस्तार पर बल दिया। कार्यक्रम में नवमनोनीत बलिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ जितेंद्र साहू, गणपति पटेल, राजकुमार साह, रंजन चौधरी, अमर कुमार रस्तोगी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष परशुराम पोद्दार, राम मोहन रस्तोगी, जनार्दन पटेल, संजय यादव, मुन्ना रजक, उदय साह, संजय झा, सूर्यनारायण महतो, सोनू चौधरी, राहुल शर्मा, विकास सोनी, रामविलास स्वर्णकार, राम पुकार साह, दशरथ पंडित, योगेंद्र पोद्दार, शंभू पोद्दार, श्याम सुंदर रस्तोगी, धर्मदेव साह, हीरा तांती, मोती दास आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।