ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायराष्ट्रवाद व विकास के संकल्प के साथ देश को आगे ले जा रही है बीजेपी सरकार

राष्ट्रवाद व विकास के संकल्प के साथ देश को आगे ले जा रही है बीजेपी सरकार

इस देश में जितना अधिकार हिंदुओं का है, उतना ही मुसलमान, सिख व इसाई का। लेकिन, रोहिंग्या मुसलमान को हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। सीएए और एनआरसी के नाम पर विपक्षी दल लोगों को बरगलाने का काम कर रहे...

राष्ट्रवाद व विकास के संकल्प के साथ देश को आगे ले जा रही है बीजेपी सरकार
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 26 Feb 2020 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

इस देश में जितना अधिकार हिंदुओं का है, उतना ही मुसलमान, सिख व इसाई का। लेकिन, रोहिंग्या मुसलमान को हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। सीएए और एनआरसी के नाम पर विपक्षी दल लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी की केंद्र सरकार राष्ट्रवाद व विकास के संकल्प के साथ देश को आगे ले जा रही है। बिहार में विधान सभा चुनाव के 150 दिन बचे हैं। सभी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। ये बातें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहीं। वे बीजेपी की जिला इकाई की ओर से दिनकर भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में देशविरोधी ताकतों को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन, ऐसे लोग फिर से हाथ में संविधान व तिरंगा लेकर देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश को चीन की तर्ज पर औद्योगिक राष्ट्र बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली है। भारत में होगा औद्योगिक विकास, युवा को मिलेगा रोजगार अक्टूबर माह के बाद भारत पूरे विश्व में उद्योग-धंधे के लिए सबसे कम टैक्स लेने वाला राष्ट्र होगा। सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। हर घर शौचालय व बिजली की सुविधा के पहुंचाने के बाद सबको आवास मुहैया कराने की योजना चलायी जा रही है। साफ लहजे में कहा कि अमीरों को टैक्स भरना होगा। यदि ईमानदारी से टैक्स नहीं भरा तो उनसे जीएसटी व नोटबंदी की तरह कड़ाई से टैक्स वसूल किया जाएगा। भाकपा नेता कन्हैया पर कसा तंजप्रदेश अध्यक्ष ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार पर तंज कसते हुए वृद्ध छात्र करार दिया। कहा कि बेगूसराय की जनता ने लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजित कर सिद्ध कर दिया कि वह देश को तोड़ने वाली शक्ति को जवाब देना जानती है। उन्होंने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा पर रोष जताते हुए कहा कि ट्रंप के आगमन पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। भोला बाबू को किया यादपूर्व सांसद भोला प्रसाद सिंह को खास रूप से याद करते हुए कहा कि वे उत्कृष्ट स्तर के वक्ता थे। वे संसद में भोला बाबू के वक्तव्य से खासा प्रभावित होते थे। उन्होंने दिनकर व श्रीकृष्ण सिंह को भी नमन किया। कहा कि श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय रही है। वे सर्वमान्य नेता थे। श्रीकृष्ण सिंह के बाद मोदी के नेतृत्व में बेगूसराय का हुआ समुचित विकास: रजनीश विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिले का समुचित विकास हो रहा है। फोर लेन सड़क, सिमरिया पुल के समानांतर पुल का निर्माण, फर्टिलाइजर का पुनरूद्धार, रिफाइनरी का विस्तारीकरण प्रमुख है। इस उपलब्धि के बल पर आगामी विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री आशुतोष पोद्दार हीरा ने किया। मौके पर मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री अशोक महतो, पूर्व विधायक रामानंद राम, सुरेंद्र मेहता, प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कुंदन सिंह, नीरज शर्मा, डॉ. रामसागर सिंह, वंदना सिंह, संजय सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, डॉ. सुरेश प्रसाद राय, सुमित सन्नी, अमर कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें