नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
छौड़ाही में भाजपा ने उत्तरी और दक्षिणी मंडल बनाकर दो नए कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए भाजपा नेता रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम...

छौड़ाही। छौड़ाही को उत्तरी व दक्षिणी मंडल बनाकर पार्टी ने दो कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी मिलने पर रविवार को विधानसभा विस्तारक सह भाजपा नेता रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में मनोनीत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने छौड़ाही दक्षिणी मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शंकर यादव को फूल-माला पहनाकर व डायरी, कलम, बैग, मिठाई, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के बेहतर कार्यकाल की भाजपाइयों ने प्रशंसा की। मौके पर भाजपा नेता रामकुमार वर्मा, रेखा देवी, देवकांत झा, शिवशंकर राय, सूचित पासवान, कपिल चौरसिया, मनोज कुमार समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।