15 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंझौल आरसीएस कॉलेज के कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने प्रोन्नति वेतन निर्धारण, पदस्थापना और रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार जैसी मांगें रखीं।

15 सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

मंझौल, एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर मंझौल आरसीएस कॉलेज के कर्मचारियों ने बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहते हुए धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रक्षेत्र अध्यक्ष अशोक कुंवर, इकाई सचिव अमरजीत कुमार, उपसचिव सौरव सुमन ,अध्यक्ष राजेश नंदन, उपाध्यक्ष दीपक, कोषाध्यक्ष कौसर प्रवीण, अनिल राम, ओमप्रकाश साह ने अपनी मांगों को रखते हुए संयुक्त रूप से कहा कि 15 सूत्री मांगों में प्रोन्नति प्रभार दिए गए कर्मियों का प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शेष बचे कर्मियों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए।

महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अर्हता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार दिया जाए। लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम / परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। चतुर्थ चरण के कर्मियों का सप्तम वेतन की अंतर राशि का भुगतान किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।