कार व बाइक ककी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
खोदावंदपुर थाना के बरियारपुर गांव के समीप सोमवार की रात एक कार और बाइक के बीच टक्कर में 22 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मौत हो गई। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

खोदावंदपुर थाना के बरियारपुर गांव के समीप सोमवार की रात कार व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर वार्ड-9 निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार था। वह मिंकू दास का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेगूसराय-रोसड़ा एस एच -55 मुख्य मार्ग पर एक मारुति सुजुकी सियाज कार जो बेगूसराय की ओर से रोसड़ा जा रही थी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार रोहित कुमार जख़्मी हो गया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, एसआई विनय कुमार पांडेय एवं विवेक कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा। हंगामा कर लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। घटना के बाद मृतक के पिता, माता, भाई एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


