Bihar Teachers Demand Salary Revision with Grade Pay from Transfer Date विरमन तिथि से ग्रेड पे के लिए सौंपा ज्ञापन, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Teachers Demand Salary Revision with Grade Pay from Transfer Date

विरमन तिथि से ग्रेड पे के लिए सौंपा ज्ञापन

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (गोप गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने बेगूसराय में जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षकों के वेतन निर्धारण की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिसंबर में आदेश जारी होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 10 Sep 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
विरमन तिथि से ग्रेड पे के लिए सौंपा ज्ञापन

बेगूसराय। सवैतनिक प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे के साथ वेतन निर्धारण हो। इसकी मांग को लेकर बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (गोप गुट) बेगूसराय का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि गत दिसम्बर में ही विरमन तिथि से सम्बन्धित आदेश निदेशक स्तर से निर्गत है। इसके बावजूद शिक्षकों का वेतन पुनरनिर्धारण नहीं हो पाया है। जिला मीडिया प्रभारी रौशन यादव ने कहा कि नव नियुक्त प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को शीघ्र सम्पूर्ण प्रभार प्रदान कराने का अनुरोध किया गया है। डीईओ ने शिक्षकों के सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अभिनन्दन कुमार, जिला सचिव राम कुमार शर्मा, बछवाड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष सरोज सिंह, बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार साह व अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।