Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Teachers Association Accuses Treasury Staff of Corruption in Salary Payments
वेतन भुगतान में कोषागार कर्मियों के घूस मांगने की शिकायत

वेतन भुगतान में कोषागार कर्मियों के घूस मांगने की शिकायत

संक्षेप:

जिलाधिकारी और वरीय कोषागार अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने की कार्रवाई की मांग संघ का कहना है कि जिला शिक्षा कार्यालय से प्रेषित बकाया वेतन विपत्र भुगतान के लिए जिला कोषाकर कार्यालय के

Nov 18, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में कार्यरत शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान मामले में जिला कोषागार बेगूसराय के कुछ कर्मियों की संदिग्ध भूमिका का आरोप बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट ने लगाया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस बाबत जिलाधिकारी और वरीय कोषागार अधिकारी को ज्ञापन सौंप शिकायत दर्ज की है। शिक्षक संघ का कहना है कि जिला शिक्षा कार्यालय से प्रेषित बकाया वेतन विपत्र भुगतान के लिए जिला कोषाकर कार्यालय के लिपिक के द्वारा एक प्रतिशत राशि घूस की मांग की जाती है। घूस की राशि प्राप्त होने पर संपूर्ण अवधि का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाता है। ज्ञापन में कहा गया है कि घूस की राशि नहीं मिलने पर बकाया वेतन का विपत्र वापस कर दिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मातृत्व अवकाश की अवधि ( 6 माह) में से किसी एक माह का भुगतान कर शेष अवधि का भुगतान बाधित किया जाता है। कई मामलों में आधा अधूरा भुगतान कर वेतन विपत्र को अधर में लटकाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रौशन यादव ने बताया कि विरोध करने पर भ्रष्ट कर्मियों के द्वारा यह कहा जाता है कि ऐसा सब दिन होते रहा है और आगे भी होगा। टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र और कार्यकारी जिला महासचिव अभिषेक रंजन ने कहा कि शिक्षकों से अवैध वसूली को संघ बर्दाश्त नही करेगा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिला अध्यक्ष नीतेश रंजन, धर्मांशु झा, नीरज नयन , विकास कुमार, अभिनन्दन कुमार, रंधीर कुमार, आलोक वर्धन आदि थे।