Begusarai News: बेगूसराय जिला मुख्यालय में में हो नया शिक्षा भवन का निर्माण : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय जिला मुख्यालय में
Begusarai News: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के मुहिम-2 के तहत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिलकर डीईओ कार्यालय को जिला मुख्यालय में बनाये रखने की मांग की गई। संघ ने मंत्री से 8 किलोमीटर दूर शाहपुर गांव में कार्यालय ना ले जाने का ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय में नए शिक्षा भवन के निर्माण का आश्वासन दिया।

Begusarai News: बेगूसराय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के मुहिम-2 के तहत शनिवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के दिनकर गेस्ट हाउस में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल मिला।
ज्ञापन और माँगें
डीईओ कार्यालय को जिला मुख्यालय में ही बनाये रखनेव जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर शाहपुर गांव नहीं जाय, इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री का 14 अगस्त 2026 को जिला अतिथि गृह में आगमन था। BRPSS के प्रतिनिधियों ने मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और माँग की कि जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर शाहपुर गांव में डीईओ कार्यालय एवं उनके सभी प्रभाग नहीं ले जाया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आश्वासन दिये थे कि एक प्रस्ताव यहां के सांसद , विधायक से भेजवाया जाय। इसी कड़ी में BRPSS के मुहिम-2 के तहत हमलोग केंद्रीय वस्त्र मंत्री से मिलकर माँग की कि डीईओ कार्यालय जिला मुख्यालय में ही रहे, 8 किलोमीटर दूर शाहपुर नहीं ले जाया जाय।
केंद्रीय मंत्री का जवाब
केन्द्रीय वस्त्र मंत्री ने BRPSS के प्रतिनिधियों की पहल का सराहना करते हुए कहें कि जिला मुख्यालय में ही नए शिक्षा भवन का निर्माण हो। इस विषय पर हमने जिला पदाधिकारी बेगूसराय को संज्ञान मे दिया है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाने के लिए केंद्रीय वस्त्र मंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया । संघ के प्रधान सचिव एवं जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से माँग की कि जिले के शिक्षक,छात्र-अभिभावक , प्रबुद्धजनों, शिक्षा प्रेमियों के हितार्थ विष्णुपुर स्थित बुनियादी विद्यालय, जिला समाहरणालय के कैंपस में PWD का जीर्ण-शीर्ण स्टोर , माध्यमिक कार्यालय, जेल गेट के पास, काली स्थान के पास सरकारी जमीन पर, वर्तमान में संचालित डीईओ कार्यालय में से कहीं नये शिक्षा भवन निर्माण कराए जाने की माँग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की । ज्ञापन सौंपने में संघ के जिला प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान, जिला अध्यक्ष साकेत सुमन जिला सचिव दिलीप झा, उपाध्यक्ष रंजीत कुंवर, चेरिया बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार, राज्य प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार, जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार, , अफाक आलम, सुभाष कुमार झा शामिल थे।


