वॉलीबॉल के सबजूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन

Feb 28, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बिहार की सबजूनियर वॉलीबॉल टीम ने पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम ने जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश और पुंडुचेरी को हराया। हालांकि, हरियाणा और गुजरात के खिलाफ हार के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

वॉलीबॉल के सबजूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन

बीहट। पश्चिम बंगाल के हुगली में हुए सबजूनियर वॉलीबॉल के नेशनल चैम्पियनशिप में बिहार टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार टीम ने जम्मू कश्मीर, आंध्रप्रदेश तथा पुंडुचेरी को पराजित किया। हरियाणा तथा गुजरात के हाथों पराजित होने के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बिहार वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बिहार सब जूनियर वॉलीबॉल टीम में बेगूसराय के शुभम, आनंद, निखिल, अभिषेक, तथा बलराम शामिल थे। बरौनी के रवि राज टीम के कोच थे। (नि.सं.)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।