रिजल्ट तृतीय स्थान::::::::यूपीएसएसी परीक्षा में सफल होना चाहता है बरौनी मालती का ओम कुमार
फोटो नं. 10, मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बाद बरौनी प्रखंड के मालती गांव में ओम कुमार की सफलता पर खुशी का इजहार करते परिवार के सदस्य।

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, 2026 की मैट्रिक परीक्षा में बरौनी प्रखंड अंतर्गत मालती गांव निवासी दीपक कुमार मिश्र व कुसुम देवी के पुत्र ओम कुमार ने टॉप टेन में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया है। रिजल्ट प्रकाशित होते ही रविवार को मालती गांव में ओम कुमार के घर उसे बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे से रिटायर्ड ओम के दादा रामनरेश मिश्र, दादी, बड़ी दोनों बहन प्रतिज्ञा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, समाजसेवी हरिनंदन, चाचा, चाची, चचेरे भाई-बहन सभी बहुत खुश हैं। सभी ने मिठाई खिलाकर ओम को बधाई दी। ओम कुमार ने बीएसएस हाई स्कूल राजवाड़ा से मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 488 यानी 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
ओम कुमार का परिवार मध्यमवर्गीय है। पिता बरौनी डेयरी के कर्मी हैं और माता कुसुम देवी सजग गृहिणी हैं। ओम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया है। उसने कहा कि आगे यूपीएससी क्रैक करने का लक्ष्य रहेगा। बताया कि मां हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रही हैं। ओम पढ़ाई में स्कूल के अलावा साढ़े सात घंटे समय देता था। ओम खेल के क्षेत्र में भी जिला स्तर पर अव्वल रहा है। खेल के क्षेत्र में पिता की असफलता को लेकर ओम की मां ने उसे पढ़ाई पर ही ध्यान देने को कहा। ओम के पिता दीपक मिश्र अपने जीवन में खेल को काफी प्राथमिकता दिए थे लेकिन निराशा ही मिली। अंत में परिवार के भरण-पोषण के लिए दीपक मिश्र बरौनी डेयरी में काम करने लगे। इधर, राजवाड़ा हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्य श्वेता और राजवाड़ा मध्य विद्यालय के एचएम योगेश कुमार पोद्दार ने भी बधाई देते हुए कहा कि ओम कुमार काफी मेधावी छात्र रहा है। इसके क्रियाकलाप से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं, वर्तमान प्राचार्य सुनीता कुमारी, राजकुमार, राजेश कुमार, सोनी कुमारी ने कहा कि ओम कुमार के साथ अन्य कई बच्चों ने भी बेहतर अंक पाए हैं। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


