Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar State Unofficial Union Meeting Addresses Work Conditions and Employee Treatment

अंचल कार्यालय को रात में खोलकर काम किए जाने पर कर्मियों का रोष

चेरियाबरियारपुर में बिहार राज्य अराजपत्रित संघ की बैठक हुई, जिसमें प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारियों के कार्य करने के तरीकों पर चिंता जताई गई। जिला मंत्री ने बताया कि कर्मियों को बिना आदेश के रात...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 28 Dec 2024 07:59 PM
share Share
Follow Us on

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बिहार राज्य अराजपत्रित संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमे प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारियों के क्रियाकलापों पर खेद व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला मंत्री मुरारी मोहन ने कहा कि चेरिया बरियारपुर अंचल कार्यालय में प्रत्येक दिन पांच बजे शाम के बाद रात करीब आठ-नौ बजे तक कर्मियों से कार्य कराया जाता है। जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं है। हां आपदा, चुनाव या अन्य महत्वपूर्ण स्थिति में कर्मियों से कार्य कराया जा सकता है। लेकिन वर्तमान मे ऐसी कोई स्थिति नहीं है। दफ्तर बंद होने के बाद कर्मी घर चले जाते हैं। फिर भी कर्मियों को वापस बुला लिया जाता है। कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रात में कार्य करवाया जाता है। साथ ही दुर्व्यवहार किया जाता है। वेवजह वेतन रोकना, छुट्टी नहीं देना व अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग काफी दुखद है। इन सभी बातों पर बैठक में बिस्तार से चर्चा की गई और क्षोभ व्यक्त किया गया है। इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है। कर्मियों ने बताया कि अंचल के साथ साथ कभी कभी प्रखंड में भी देर तक कार्य कराया जाता है। मौके पर महामंत्री मुरारी मोहन, अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, शंकर मोची, रामदास ठाकुर, अनिल गुप्ता, राजेश कुमार, मनोज चौरसिया, गौतम कुमार, दीपक कुमार, सुरेन कुमार आदि लोग मौजूद थे। सात सदस्यीय प्रखंड कमेटी का किया गया गठन चेरियाबरियारपुर प्रखंड इकाई के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। संयोजक राजेश कुमार को बनाया गया है। उप संयोजक सुरेन्द्र कुमार को बनाया गया है। सदस्य के रूप में पल्लवी कुमारी, कन्हैया कुमार वर्मा, राजेश कुमार, गिरीश कुमार, संजीव कुमार, श्याम लाल वर्मा, मनीष कुमार, अखिल कुमार आदि को बनाया गया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उक्त सभी गड़बड़ी की रोक के लिए जिला अधिकारी से कारवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें