प्रारम्भिक विद्यालयों में पीटीएम में 31 को
भगवानपुर में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 31 जनवरी 2026 को सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का पत्र जारी किया है। यह संगोष्ठी बच्चों के विकास को प्रोत्साहित करने और अभिभावकों को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण है। संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

भगवानपुर, निज संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 31 जनवरी 2026 को सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में थीम-हम आप मिलकर करेंगे बच्चों का विकास के आधार पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने के सम्बन्ध में पत्र जारी किया है। बिहार के सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित कराया जाना महत्वपूर्ण है ताकि प्रत्येक बच्चे के सीखने की क्षमता और सर्वांगीण विकास और प्रगति को उसकी अपनी गति के अनुसार पहचाना और सराहा जा सके। साथ ही, बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया को सीमित कर उन्हें वास्तविक जीवन जीने की गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागी बनाते हुए घर और विद्यालय के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग को सशक्त करता है। इसके माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास का विकास तथा सीखने के लिए सकारात्मक, समावेशी वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है। इसी को ले 24 दिसंबर 2025 को सभी प्रारम्भिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने, संगोष्ठी में शिक्षक प्रत्येक बच्चों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों तथा सीखने की आवश्यकताओं पर अभिभावकों के साथ चर्चा की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




