फिट इंडिया मुहिम के तहत बेगूसराय में संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन आज
युवाओं व शहरवासियों में खेल तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल शुरू

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से बेगूसराय में 29 से 31 अगस्त तक विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है। इन आयोजनों का मुख्य आकर्षण 31 अगस्त को संडेज़ ऑन साइकिल के तहत साइकिल रैली है। यह अनोखी पहल खेलेगा देश तो खिलेगा देश के नारे को मजबूत करने और युवाओं व शहरवासियों में खेल तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस साइकिल रैली में सभी आयु वर्ग के हजारों लोगों - युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन एक साथ शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण दोनों के महत्व पर जोर देगा।
इस मुहिम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई साइकिलों के साथ, आशा कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकालेंगी। यह पहल जिले के हर कोने तक फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाने में मदद करेगी। पूरे जिले में फैलेगा अभियान जिले के मुख्य कार्यक्रम के अलावा यह संडेज़ ऑन साइकि कार्यक्रम सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी चलाया जाएगा। इस अभियान में, सभी प्रतिभागियों को एक शपथ भी दिलाई जाएगी। खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाने की शपथ दिलाई जाएगी। यह रैली केंद्र सरकार की फिट इंडिया मुहिम के तहत आयोजित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल विभाग और पिरामल फ़ाउंडेशन की टीम भी पूरा सहयोग दे रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




