
एबीवीपी के पुरातन कार्यकर्ताताओं का समागम आज, तैयारी पूरी
कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत जुटेंगे कई दिग्गज गिरिराज सिंह समेत जुटेंगे कई दिग्गज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष की पाठशाला से कई अपने...
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को हर्ष गार्डन सिंघौल के प्रांगण में पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था बैठक की गई। रविवार को कार्यकर्ता समारोह में दस जिले से पांच सौ पुरातन कार्यकर्ताओं का समागम होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष की पाठशाला से कई अपने पुरातन कार्यकर्ता सदन तक पहुंचे हैं। इसी क्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पुरातन कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष से सदन तक एवं कल का कार्यकर्ता आज का विधायक हैं। इस कार्यक्रम निमित्त वक्तागण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार में सहकारिता और पर्यावरण ,वन एवं जलवायु मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा,दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया, नगर विधायक कुंदन कुमार, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, भागलपुर विधायक रोहित पांडे, राजनगर विधायक सुजीत पासवान, परबत्ता विधायक बाबुलाल शौर्य की उपस्थिति रहेंगी।
हर्ष गार्डेन में हुई बैठक में चंदन कुमार, नीरज सिंह, सत्यदेव सिंह, राम कल्याण, अजीत कुमार, उमाकांत, कुणाल, बबलू, मुरारी, नवनीत, विनोद कुमार, सोनू सरकार, शिवजी, अजय कुमार, गौरव कुमार, गोपाल कुमार सहित अन्य पुरातन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




