पुलिसकर्मियों ने सीखे बेसिक लाइफ सपोर्ट के गुर
पुलिस लाइन में मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा एक बीएलएस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-28 स्थित लोहियानगर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा एक बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों के दौरान उपयोग की जाने वाली जीवन-रक्षक तकनीकों का ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को भविष्य में आपातकालीन स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए ऐसे कौशल सीखने के लिए खास जरूरत थी। पुलिस कर्मियों ने आपातकालीन सेवा की ट्रेनिंग लेकर एक बेहतर काम किया।
अस्पताल की यह पहल की सराहनीय है। मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर के प्रमुख डॉ. ज़िया आलम ने प्रतिभागियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और आपातकालीन स्थितियों के दौरान तत्काल प्रतिक्रिया देने की तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के ब्लड शुगर (रक्त शर्करा), ऑक्सीजन स्तर, ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) व ऊंचाई और वज़न की जांच की गयी। अस्पताल के एजीएम चंद्र प्रकाश ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन स्थितियों के दौरान त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल ने दोहराया कि वह भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। मौके पर मार्केटिंग टीम के सदस्य समीर सौरभ, हिमांशु कुमार और श्री राजू कुमार, ऑपरेशन टीम और पैरामेडिकल स्टाफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


