Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Minister Discusses Cooperative Issues with BJP Leader Focus on Farmers Needs
किसानों को ससमय मिले खाद-बीज: अमित देव

किसानों को ससमय मिले खाद-बीज: अमित देव

संक्षेप:

पैनल::::अन्य। बेगूसराय। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से बीजेपी नेता व जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव

Sun, 31 Aug 2025 07:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से बीजेपी नेता व जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और सहकारिता विभाग से जुड़ी कमियों के बारे में जानकारी दी। किसानों के लिए खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, सहकारी समितियों की निष्क्रियता, ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण की धीमी प्रक्रिया, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा किसानों को तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों व सहकारिता समितियों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।