गरीबों की समस्याओं की अनदेखी कर रही सरकार: माले
बदलो बिहार महाजुटान अभियान के तहत भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक पीरनगर में हुई। कार्यकर्ताओं ने जदयू-भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की और गरीबों, दलितों, और महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान...

नावकोठी, निज संवाददाता। बदलो बिहार महाजुटान अभियान के तहत दो मार्च को पटना चलो की तैयारी को लेकर भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक पीरनगर में हुई। अध्यक्षता रामानंद महतो ने की। बैठक में माले के जिला नेता मो. इसराफिल ने कहा कि जदयू एवं भाजपा की सरकार दमनकारी नीतियों पर काम कर रही है। गरीबों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इनके शासन में दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हमला तेज हुए हैं। अपराध पर लगाम लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तमाम भूमिहीनों को पांच-पांच डिसमिल जमीन मुहैया करे तथा गरीबों को दो-दो लाख रुपये दे। पंचायतों में जॉब कार्ड तथा आवास सूची बनाने के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की।दो मार्च को जमजुट कर पटना चलने की तैयारी पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि सैकड़ों में माले कार्यकर्ता पटना जाएंगे। मौके पर मो कमाल, राम प्रवेश पासवान, गौरी पासवान, राजीव राम, अन्नु कुमारी, तिलिया देवी, नूतन देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


