Begusarai News: जिले में जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: पेज तीन लीड... स्क्रीनिंग का है लक्ष्य जिलेभर में तीन माह तक जागरूकता रथ से लोगों को किया जागरूक फोटो-9, कारगिल विजय भव

Begusarai News: जिले में जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट स्थित कारगिल विजय भवन में बुधवार को वीसी के माध्यम से सीएम सम्राट चौधरी ने जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार के सभी जिले के साथ बेगूसराय में भी इस अभियान की शुरूआत हुई। ऑनलाइन कार्यक्रम में मौजूद डीएम रिची पांडेय ने सरकार के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

अभियान की विशेषताएं

डीएम ने कहा कि अभियान के तहत गैर-संचारी रोगों की जांच के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर, अनुमंडल कार्यालय, विकास भवन, न्यायालय परिसर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा पहुंचाई जा सके। डीएम ने आमजन से अपील की कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान एवं उचित उपचार से अनेक गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को रोका जा सकता है।

अभियान की अवधि

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 30 नवंबर तक चलेगा अभियान सीएस डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर जैसे मुंह, स्तन व गर्भाशय के मुख का कैंसर, हृदय रोग, एनएएफएलडी व सीओपीडी के लिए स्क्रीनिंग की जाएगीा। यह अभियान सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 30 नवंबर तक चलेगा। घर-घर जाकर एएनएम व आशा कार्यकर्ता लोगों का स्क्रीनिंग करेगीं। आशा के द्वारा सीबीएसी फार्म भरेगी। किसी को बीमारी की पहचान होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करेगी। यदि बीमारी कंफर्म होती है तो चिकित्सक उनका उपचार शुरू करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

इन शिविरों में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, फैटी लिवर, सामान्य कैंसर सहित विभिन्न गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के दौरान किसी बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या की पहचान होने पर संबंधित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार को मजबूत करना प्राथमिकता �जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और गैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचार को मजबूत करना है। अभियान के दौरान जिला स्तर पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी भाग लेंगे। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जिले के 30 साल से अधिक उम्र वाले 25 लाख लोगों का स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है।

जागरूकता अभियान

अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाने तथा निरोग, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह अभियान आम नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गुरुवार से पटना से आ रहा जागरूकता रथ के माध्यम से जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा डीपीएम नसीम रजी, डीवीडीसीओ, एनसीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह अभियान कब तक चलेगा?−
यह अभियान जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 30 नवंबर तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: जिले में जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू