ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायनीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हो रहा है विकास

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हो रहा है विकास

बुधवार को बदलपुरा गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में एक मार्च को प्रदेश जदयू के आह्वान पर गांधी मैदान में जदयू के राज्यस्तरीय...

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हो रहा है विकास
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 26 Feb 2020 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को बदलपुरा गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में एक मार्च को प्रदेश जदयू के आह्वान पर गांधी मैदान में जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे मटिहानी जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि मटिहानी प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ सचिव, अध्यक्ष, प्रखंड एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। जदयू के जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि जदयू के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकासील की ओर अग्रसर है। मौके पर राज्य परिषद के सदस्य गणेश राम चंद्रवंशी, विधानसभा प्रभारी रामराज महतो, प्रखंड प्रभारी मो. आजाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलराम सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य अभिराज, दरियापुर पंचायत अध्यक्ष राम सिंहासन राय, रामदीरी-दो पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रवंशी, रामाधार सिंह, राम रघुवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, पूर्व मुखिया घोघन महतो, विपिन सिंह संजय सिंह,अजय सिंह, अमरनाथ राय, प्रभास कुमार मिंटू, भूपेश कुमार, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी देवी, विमली देवी, रंजू देवी विमली देवी रामनाथ आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें