
जिले के 2 लाख 88 हजार 428 पेंशनधारियों को 31 करोड़ 72 लाख 70 हजार 800 की राशि हस्तांतरित
सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय के साथ प्रखंड मुख्यालय, सभी नगर निकायों एवं सभी पंचायत मुख्यालय व ग्राम स्तर पर हुआ
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्यव्यापी कार्यक्रम अंतर्गत पूरे बिहार के सभी 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई माह का बढ़ी हुई दर 1100 रुपए के हिसाब से पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी नगर निकायों एवं सभी पंचायत मुख्यालय व ग्राम स्तर पर भी आयोजित किया गया। बेगूसराय जिला अंतर्गत 2 लाख 88 हजार 428 पेंशनधारियों को 1100 रुपए की दर से 31 करोड़ 72 लाख 70 हजार 800 रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्थ पेंशन के 99 हजार 486 लाभुकों को 10 करोड़ 94 लाख 34 हजार 600 रुपए , मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 11 हजार 587 लाभुकों को 12 करोड़ 27 लाख 45 हजार 700 रुपए, बिहार निःशक्ता पेंशन योजना के 24 हजार 277 लाभुकों को 2 करोड़ 67 लाख 4 हजार 700 रुपए, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 31 हजार 409 लाभुकों को 3 करोड़ 45 लाख 49 हजार 900 रुपए, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्ता पेंशन योजना के 3 हजार 333 लाभुकों को 36 लाख 66 हजार 300 रुपएएवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18 हजार 336 लाभुकों को 2 करोड़ 1 लाख 69 हजार 600 रुपए राशि हस्तांतरित की गई है।
जिला स्तर पर यह कार्यक्रम समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित जिला स्तर पर यह कार्यक्रम समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री की ओर से सभी लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से सभी लाभुकों के खाते में जुलाई माह का पेंशन राशि 1100 रुपया भेजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाते में जुलाई माह के पेंशन का 1100 रुपया भेज दिया गया है। इसी प्रकार प्रत्येक माह की 10 तारीख खाते में पेंशन के 1100 रुपए की राशि आ जाएगी। डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी पेंशन योजना यथा विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांगता पेंशन की राशि को राज्य सरकार द्वारा ₹400 से बढ़कर ₹1100 किया गया है। पूरे जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगर निगम, नगर परिषद तथा सभी राजस्व ग्राम स्तर पर कुल 690 स्थलों पर यह कार्यक्रम आोजित किया गया। सभी जगह पर लाभुकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । सभी स्थलों पर लाभुकों को मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम दिखाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




