बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक की परीक्षा में 56 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित
परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में बनाये गये थे 13 परीक्षा केंद्र... यह परीक्षा बेगूसराय जिले के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दिन के 10:00 बजे से मध्या

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
परीक्षा का आयोजन
यह परीक्षा बेगूसराय जिले के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दिन के 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक निर्धारित थी। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में 9036 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें 3904 उपस्थित व 5132 अनुपस्थित रहे। हालांकि किसी केंद्र से कदाचार के मामले में परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है।
सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना, शिकायत अथवा आपात स्थिति के त्वरित निवारण के लिए समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया था। प्रत्येक केन्द्र पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गये थे। अभ्यर्थियों का डिजिटल बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था थी। परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अथवा किसी भी प्रकार के संचार उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित था।


