Begusarai News: नावकोठी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बिहार सरकार ने हर प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। नावकोठी प्रखंड में स्कूल का उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार और अन्य ने किया। सरकार ने स्कूल के संचालन के लिए तीन अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की है, जिससे ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

Begusarai News: नावकोठी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय स्थित बीपी इंटर स्कूल से किया।

मॉडल स्कूल का उद्घाटन

नावकोठी प्रखंड में मॉडल स्कूल का उद्घाटन एपीएस प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर में मुखिया राष्ट्रपति कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश झा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इको क्लब के विद्यार्थियों सहित शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यार्थियों ने निर्धारित समय पर विद्यालय की पूर्ण वर्दी एवं पहचान-पत्र के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। कहा कि मॉडल स्कूल के संचालन के लिए सरकार ने तीन अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की है। इनमें अंजनी कुमारी (हिंदी), राकेश कुमार शर्मा (गणित) तथा संजय कुमार शाह (रसायन विज्ञान) ने योगदान दे दिया है। ये शिक्षक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा

उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अरुण कुमार मालाकार, राकेश कुमार, मृत्युंजय सिंह, उपमुखिया विजय कुमार सहनी, अनमोल कुमार, शत्रुघ्न कुमार आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन कब हुआ?−
सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai News: नावकोठी में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन