आम नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिले में सहयोग शिविर आज
लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से काफी हद तक राहत मिलेगी80 वर्ष शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सहयोग शिविर की शुरुआत की जा रही

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार की ओर से आम नागरिकों की शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सहयोग शिविर की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत जिले में मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर का उद्देश्य
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर ही आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। उनके त्वरित निष्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से काफी हद तक राहत मिलेगी। शिविर का शुभारंभ 19 मई को किया जाएगा। साथ ही, सभी पंचायतों को जुलाई 2026 तक आच्छादित करने के उद्देश्य से मई से जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार को विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासनिक तैयारी
डीएम की ओर से सभी प्रखंड विकास अधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। सीएम डैशबोर्ड दरबार व सीपी ग्राम्स से प्राप्त लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य चिह्नित सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित मामलों की जानकारी भी शिविर स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी।
शिविर में भाग लेने वाले अधिकारी
इस दौरान 19 मई 2026 को बरौनी प्रखंड की पिपरा देवस पंचायत में जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री, अमरपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त आकाश चैधरी, बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत हैवतपुर पंचायत में अपर समाहर्ता बृजकिशोर चैधरी, मोहनपुर पंचायत में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत में अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, मटिहानी प्रखंड की रामदीरी 1 पंचायत में जिला पंचायत राज अधिकारी पूजा प्रीतम व रामदीरी 4 पंचायत में वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी शिविर प्रभारी होंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


