कोरैय के किसान हुए पुरस्कृत
Feb 14, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
गढ़पुरा में बामेती परिसर पटना में शनिवार को गन्ना उद्योग विभाग ने किसान संजीव कुमार को पुरस्कृत किया। उन्हें गन्ना खेती में तकनीकी उपयोग के लिए राज्यस्तरीय किसान संगोष्ठी में सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीनी मिल के प्रबंधक और अन्य किसान भी उपस्थित थे।

गढ़पुरा। बामेती परिसर पटना में गन्ना उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा शनिवार को कोरैय के किसान संजीव कुमार को पुरस्कृत किया गया है। बताया गया है कि राज्यस्तरीय किसान संगोष्ठी में गन्ना के खेती में टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग के लिए हसनपुर चीनी मिल के किसान सह कोरैय सिंगल बड पौधशाला के संचालक को पुरस्कृत किया गया। मौके पर चीनी मिल के वरीय प्रबंधक गन्ना एमए खान, गन्ना विकास अधिकारी दीपक कुमार एवं चीनी मिल के कई किसान उपस्थिति थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


