Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Farmers Union to Protest Against Labor Laws and Land Issues in January 2026
बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकान उजाड़ने पर जताई नाराजगी

बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकान उजाड़ने पर जताई नाराजगी

संक्षेप:

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा ... पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद देवेन्द्र चौरसिया ने कहा कि 5 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में बिहार प्रांती

Dec 17, 2025 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष रामविलास सिंह की अध्यक्षता में माकपा जिला कार्यालय में 16 दिसम्बर को देर शाम में संपन्न हुई। पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद देवेन्द्र चौरसिया ने कहा कि 5 से 9 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य किसान सभा अंचल कमिटियों के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया जाएगा। बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अवैध कब्जा एवं सौंन्दर्यीकरण के नाम पर गरीबों एवं छोटे-मंझोले फुटकर दुकानदारों को उजाड़ने पर नाराजगी जताई। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता, कृषि विपणन नीति के खिलाफ तथा वास -आवास, पुनर्वास, एमएसपी गारंटी कानून, न्यूनतम वेतन 26000 प्रति माह और न्यूनतम मजदूरी 700 रुपए प्रति दिन की मांग प्रदर्शन का मुद्दा रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासनिक मिशनरी गलत उपयोग एवं महिला को दस हजार रुपए बांटकर इस बार के विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष ने वैधानिक तौर पर वोट खरीदने का लोकतंत्र विरोधी काम को अंजाम देकर पुनः सत्ता पर काबिज हुआ है। जिला सचिव रामभजन सिंह ने कहा कि वे गांव और मुहल्ले में, टोले में जाएं और लोगों को संगठित कर गरीब भुमिहिनों के वास-आवास, पुनर्वास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन में छुटे लोगों का सूची बनायें। 15 फरवरी तक संगठन की युनिट एवं अंचल सम्मेलन संपन्न कर लिया जाएगा । बैठक में सुरेश यादव, जयप्रकाश यादव, सूर्य नारायण रजक, सुरेश पासवान, प्रमोद साह, अर्जुन पासवान, पुलिस पासवान, योगेन्द्र पंडित, शंभू सहनी, चिंटू यादव, गीता पासवान आदि थे।