Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Elections CPI-ML Leader Accuses Election Commission of Bias in Favor of BJP
लोकतंत्र का मखौल बना रहा चुनाव आयोग: चंद्रदेव

लोकतंत्र का मखौल बना रहा चुनाव आयोग: चंद्रदेव

संक्षेप:

भाकपा-माले नेता चन्द्रदेव वर्मा ने चुनाव आयोग पर भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए पक्षपात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इसका जवाब देगी। बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने चुनावी...

Aug 10, 2025 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा-माले नेता सह खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए चोरी और सीनाजोरी पर उतर आया है। रविवार को इंडिया गठबंधन की बेगूसराय प्रखंड स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव का केंद्र रहा है और यहां की जनता आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी। सदर प्रखंड के चनवारा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव ने की। राजद जिला महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि एसआइआर के नाम पर विपक्षी दलों के समर्थकों में डर का माहौल बनाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह लोकतंत्र का अपमान है। भाकपा अंचलमंत्री चन्द्रमोहन अकेला ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई अब सिर्फ राजनीतिक नहीं रही, बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बन गई है। उन्होंने महागठबंधन के सभी दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर बीएलए के माध्यम से छुटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाए और मृत मतदाताओं के नाम हटवाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करना जरूरी है ताकि किसी भी स्तर पर धांधली न हो सके। बैठक में भाकपा माले के नवल किशोर, सीपीएम के लोकल सचिव सुरेंद्र साह, सियाराम यादव, वीआईपी के राजकुमार सहनी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने गठबंधन की मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर साझा संघर्ष पर बल दिया।