प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 30 को

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

भगवानपुर, बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर 30 मई को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित होगी। इस बार का विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” है। संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और विकास पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 30 को

भगवानपुर,निज संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर आगामी 30 मई को सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस बार संगोष्ठी का विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” निर्धारित किया गया है। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि मई माह की संगोष्ठी बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक विकास तथा सकारात्मक वातावरण निर्माण पर केंद्रित होगी। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित कर बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और मानसिक स्थिति पर चर्चा की जाए।संगोष्ठी

के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के साथ प्रेम और धैर्यपूर्वक व्यवहार करने, उनकी भावनाओं को समझने तथा छोटी-छोटी उपलब्धियों की सराहना करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग ने सभी विद्यालयों को राज्य स्तर से उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म में संगोष्ठी से संबंधित जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।