Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar DM Directs 11th and 12th Grade Students for Skill Youth Program Registration
11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश

11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश

संक्षेप:

डीएम की ओर से शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य को जारी किया गया पत्र धि। डीएम ने अध्ययनरत 11वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत निबंधन क

Feb 09, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम ने अध्ययनरत 11वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत निबंधन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र बेगूसराय में भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीएम ने जिले के सभी इंटर स्कूल व इंटर कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी किया है। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दसवीं का अंक प्रमाण पत्र व एक फोटो शामिल है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि कुशल युवा कार्यक्रम में सम्मिलित के उपरांत ही सभी छात्र-छात्राओं को अंक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निबंधनरत छात्र-छात्राओं से प्रति रसीद की छायाप्रति प्राप्त कर अपने स्तर पर संधारित किया जाए। कहा है कि यदि कोई कार्य शेष पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय योजनान्तर्गत आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन बिहार कौशल विकास मिशन, पटना के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया था कि व्यक्तिगत रूप से लेते हुए अपने शैक्षणिक संस्थान में नामांकित एवं अध्ययनरत 11वीं तथा 12वीं के शत-प्रतिशत छात्र/छात्राओं का आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति भेजेंगे। परंतु यह पाया गया कि इस संदर्भ में आपके द्वारा किया गया कार्य संतोषजनक नहीं है, जो कि अत्यंत ही खेदजनक है।