बिहार की सांस्कृतिक विरासत का किया गया अद्भुत प्रदर्शन

Feb 28, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

फोटो नंबर: एक, विकास विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट का अवलोकन करते अतिथि व शिक्षक।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत का किया गया अद्भुत प्रदर्शन

बेगूसराय। विकास विद्यालय में शनिवार को बिहार डिस्ट्रिक्ट हेरिटेज फेयर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस फेयर में बिहार के सभी 38 जिलों की सांस्कृतिक, भौगोलिक, और राजनैतिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया। साथ में साइंस एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लगभग 100 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें एक्वा सेवर, लाइट फाइडेलिटी, वर्क एंड वॉट, मैग्नेटिक कार, टेस्ला कॉइल और लाइट वायर गेम, कार्बन प्यूरीफिकेशन यूनिट, वैक्यूम क्लीनर, फायर एक्सटिंगुइशर रोबोट, ऑटोमैटिक स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फ्लड प्लास्टिक अलार्म वाटर क्लीनर, कार्बन ऑब्जर्वर फायर डिटेक्टर अलार्म, वैक्यूम क्लीनर रेंट अफेक्टिंग अलार्म, सोलर पावर स्प्रिंकलर सिस्टम, सर्किट ब्रेकर, एस्केलेटर शामिल थे।

मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. राजाजीत कुमार व डॉ. उत्तम थे। निदेशक राजकिशोर सिंह, उपनिदेशक राकेश कुमार, प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता राघव कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।