मोदी-नीतीश के कार्यकाल में बिहार में हुए विकास के कई बड़े काम: नितिन नवीन
एसबीएसएस कॉलेज में एनडीए की ओर से बेगूसराय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन मीण। नावकोठी, निज संवाददाता। महेशवाड़ा में इन दिनों अपराधियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। खुलेआम घर

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास के कई बड़े काम हुए हैं। विकास के कार्य लगातार जारी हैं। सड़कें अच्छी हो गई हैं। पटना से बेगूसराय आने में अब महज दो घंटे लगते हैं। बिहार के किसी कोने से पटना पहुंचने में मुश्किल से चार से पांच घंटे समय लगते हैं। लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से एनडीए की बड़ी जीत होगी। वे एनडीए की ओर से रविवार को एसबीएसएस कॉलेज में बेगूसराय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सिमरिया में प्रधानमंत्री ने नये फोर लेन पुल का लोकार्पण किया। इसी तरह अन्य शहर में भी सड़क व पुल का निर्माण हो रहा है। वे राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अब सड़कें इतनी अच्छी हो गई कि सिर्फ 16 दिनों में उन्होंने बिहार की यात्रा पूरी कर ली। कहा कि जो लोग पूछते हैं कि एनडीए के शासनकाल में क्या काम हुआ, उन्हें बताना चाहिए कि अब लाल चौक कश्मीर में अब पाकिस्तानी नहीं, हिंदुस्तानी झंडे फहरते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हुआ। कांग्रेस के शासनकाल में एक रुपए में 15 पैसे लोगों तक पहुंचते थे। मोदी ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। अब महिला रात में भी घर से बाहर निकलने में नहीं डरती है। उन्होंने जन सुराज का नाम लिये बिना उसपर तंज सकते हुए कहा कि लोग काला पीला वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के वीर कुंवर सिंह चौक से माधुरी ढाला तक के सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। कहा कि स्थानीय विधायक जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। राजद खास परिवार की पार्टी: रामकृपाल यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे पिछलग्गू यादव बन गये हैं। वे राहुल गांधी की कार को ड्राइव करते देखे गये। कहा कि पहले वे भी राजद के साथ थे। लेकिन, तब लालू प्रसाद के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही थी। बाद में राजद में भटकाव शुरू हो गया। यह एक विशेष परिवार की पार्टी बनकर रह गई। इसीलिए उन्होंने राजद छोड़ दिया। कहा कि 2005 के बाद से जनता ने नीतीश कुमार को जो दायित्व सौंपा, वे उसपर खरा उतरे। उन्होंने दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी को गाली दिये जाने की निंदा की। कहा कि महागठबंधन के लोग बिहार में शांति अमन खत्म करना चाहते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: विधायक विधायक कुन्दन कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। लोगों से संकल्प लेने को कहा कि जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे। सभा को पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, लोजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा पासवान, जदयू के नेता महाबली सिंह कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने की जबकि संचालन बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। मौके पर हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, रलोमो के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, डॉ. रणविजय सिंह, हम के राष्ट्रीय सचिव रत्नेश पटेल, डॉ. सुरेश राय, भाजपा पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, भाजपा नेता अमरेंद्र अमर, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, उप मुख्य पार्षद अनिता राय, कृष्ण मोहन पप्पु, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, लालबहादुर महतो आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




