लंबित आवेदनों के मामलों में आवेदकों से सीधे संपर्क करें: डीएम
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विकसित बिहार के 7 निश्चय एवं 7 निश्चय-2 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई। अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में युवाओं के कौशल विकास, उच्च शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति, वित्तीय उपलब्धियों तथा राज्य स्तरीय रैंकिंग की विस्तार से समीक्षा की गई।

युवा कौशल विकास
डीएम ने कहा कि तकनीकी अथवा दस्तावेजीय त्रुटियों के कारण लंबित अथवा अस्वीकृत आवेदनों के मामलों में आवेदकों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
योजना समीक्षा
उन्होंने विशेष रूप से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा राज्य शिक्षा वित्त निगम को समय पर अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया।
कुशल युवा कार्यक्रम
कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत 26,556 आवेदनों को स्वीकृति समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित 15,600 के लक्ष्य के विरुद्ध 26,572 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,982 के लक्ष्य के विरुद्ध 5,814 आवेदन प्राप्त हुए।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के 3,684 आवेदनों को स्वीकृति बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी समीक्षा की गई।
<p>महत्वपूर्ण प्रश्न</p>
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।