
वर्तमान सरकार में कानून का राज, विकास हमारी प्रतिबद्धता: चिराग
बखरी विधानसभा क्षेत्र के डंडारी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे चिराग पासवान... अभिवादन स्वीकार करते लोजपा आर के सुप्रीम व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री व हम नेता जीतनराम...
नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयास से बिहार में विकास के कार्य हुए हैं। वर्तमान सरकार में कानून का राज है। विकास हमारी प्रतिबद्धता है। राज्य की पूर्ववर्ती राजद की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। घर से निकलना बंद कर दी थी। महिलाओं के सम्मान में हर घर शौचालय का निर्माण, आवास, उज्ज्वला, मुफ्त बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराने, महिलाओं के रोजगार हेतु आर्थिक सहयोग कर सबको विकास किया है। ये बातें लोजपा आर सुप्रीमो केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सिसौनी हाई स्कूल मैदान में सोमवार को कहीं।

वे एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी संजय पासवान के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित महती जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में अभी भी खींचा तानी जारी है। 14 नवंबर के बाद राज्य में एनडीए की मजबूत सरकार बनने जा रही है। बिहार के बखरी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार संजय कुमार मेरे छोटे भाई चुनावी मैदान में है। इन्हें आप चिराग पासवान ही समझिए। इनकी जीत मेरे दिवंगत पिता राम बिलास पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एनडीए की सरकार बनी तो तेज होगी विकास की रफ्तार: मांझी वहीं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार सभी तबके के लोगों को सम्मान दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने मुसहर जाति के रहते हुए भी मुख्यमंत्री बनाया। डबल इंजन की सरकार में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। नई सरकार बनने के बाद सड़क, पुल, पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करेगा। 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में परिणत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त आर्थिक सहयोग से राज्य का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। महागठबंधन के लोग घोटाले में संलिप्त है। इनके सत्ता में आने के बाद फिर से 2005 के पूर्व की स्थिति होगी। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, हम अनिल सिंह, सुदर्शन सिंह, सुरेन्द्र पासवान, राम विनोद पासवान, प्रत्याशी संजय पासवान, पंकज पासवान, जवाहर राय, अशोक राय, संगीता राय, मंजूर आलम, मो अहसन, जवाहर राय, कुंदन कानू, रानी गोस्वामी, मैरी केसरी, अजय टाइगर, घनश्याम राय,नीरज नवीन, नीतीश कुमार जायसवाल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता बखरी विधानसभा के घटक दल के मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से की। संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




