विशाल रैली के साथ शुरू हुआ सीपीआई का जिला सम्मेलन
प्रथम दिन की आम सभा के दौरान पार्टी के शहीद परीवारों को किया सम्मानित ... पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की। इससे पहले जिले के अलग-अगल प्रखंडों

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय का 21वां जिला सम्मेलन शनिवार को प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत स्थित मैदान में शुरू हुआ। पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की। इससे पहले जिले के अलग-अगल प्रखंडों से आये सीपीआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली निकाली गई। न्यू जाफरनगर गांव के समीप से निकाली गयी रैली सम्मेलन स्थल पर आकर समाप्त हुआ। राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा ने कहा कि देश के अंदर जो माहौल पैदा कर दिया गया है, उस माहौल से निपटने के लिए कम्युनिस्ट का विचारधारा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे साम्राज्यवादी ताकत को खत्म करने के लिए विश्व में कम्युनिस्ट के विचार फैलाने की जरूरत है।
सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 21 वां जिला सम्मेलन में बिहार को बदलने का संकल्प लेते हुए उद्योग का विकास, किसान मजदूर के हक के लिए संघर्ष, रोजगारों व्यवस्था, बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थपना सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा होगी।राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि मोदी की नीति ने देश को रोजगार, बेहतर शिक्षा से वंचित कर दिया है। साथ ही इस देश की जनता के भोजन पर सवाल खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव अवधेश राय ने की और स्वागत मनोज पटेल ने किया। पहले दिन सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, सुरेंद्र सौरभ, प्रभात कुमार पांडे, पूर्व विधायक राम रतन सिंह, संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, आईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान आदि अंचल प्रभारी प्रताप नारायण सिंह ने संबोधित किया। मौके पर आईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, एआईवाईएफ राज्य अध्यक्ष शंभू देवा, प्रभाकर, संजीव, रामबहादुर सिंह, विवेकानंद राय, सनोज कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


