9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच 578 करोड़ का लोन बंटा

Mar 14, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच 578.09 करोड़ रुपये का बैंक ऋण वितरित किया गया। साथ ही 2.68 करोड़ की सामुदायिक निवेश निधि दी गई। मुख्यमंत्री ने दीदियों के बीच कई कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और उन्हें 'थैंक्यू एवं बधाई हो' कहा।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान 9715 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच बैंक ऋण के रूप में 578.09 करोड़ के का चेक का वितरण किया गया। साथ ही 2.68 करोड़ की राशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में वितरित की जाएगी। जीविका दीदियों के बीच जीविका दीदी का अधिकार केन्द्र की चाभी, दीदी की नर्सरी के प्रमाण पत्र, सहकारी विभाग से संकुल संघ के निबंधन प्रमाण पत्र, चेक एवं ई रिक्शा चाभी का वितरण किया गया। वहीं, सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभार्थी 405 दीदियों के बीच कुल 2 करोड़ का जीविकोपार्जन निवेश निधि के चेक का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के विभिन्न गतिविधियों के अलावा गैर कृषि, कृषि एवं पशुधन की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही सतत् जीविकोपार्जन योजना की दीदियों से भी संवाद किया। उन्होंने स्टालों के निरीक्षण के दौरान दीदियों को कई बार ‘थैंक्यू एवं बधाई हो’ कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।