जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

संक्षेप:

गढ़पुरा में जनसुराज पार्टी का बिहार बदलाव जनसभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी की नेता किरण कुमारी ने बताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार, और महिलाओं की सुरक्षा सहित...

Sep 13, 2025 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गढ़पुरा। प्रखंड स्थित उत्कर्ष मैरेज गार्डन परिसर में शनिवार को जनसुराज पार्टी का बिहार बदलाव जनसभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सहनी ने की। जनसुराज की किरण कुमारी ने कहा कि जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र, युवा, किसान, मजदूर और महिलाएं प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अपने अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्षरत हैं। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को गोपाल शर्मा, अंकुल सिंह, मुंगा देवी, नरेश पासवान, दीपक सिंह, अरुण पासवान और ऋतुराज सहित अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए बिहार को बदलने के संकल्प को दोहराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।