जिले के 18 केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आज से
लीड युवा पेज रेज़र आदि ले जाना वर्जित बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक (16 एवं 19 अप्रैल को छोड़कर) तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की परीक्षा 14 एवं 15 अप्रैल को, द्वितीय चरण की परीक्षा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को तथा तृतीय चरण की परीक्षा 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। इस बाबत डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी मनीष की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली दिन के 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित है। इसके लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक होगा। द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 01:00 बजे से 01:30 बजे तक होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कोई अभ्यर्थी कदाचार करते हुए पाये जाते हैं तो अगले पांच वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से होंगे वंचित अभ्यर्थियों को अपना ई एडमिट कार्ड आयोग को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड अथवा अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, व्हाइटनर, इरेज़र तथा ब्लेड ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। यदि कोई अभ्यर्थी कदाचार करते हुए पाया जाता है तो उसे अगले पांच वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अफवाह फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने की स्थिति में तीन वर्षों तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे परीक्षा को पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट) एवं फेशियल रिकॉग्निशन के माध्यम से सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग से घेरायुक्त स्थल की व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 06243-222835 है परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए कारगिल विजय सभा भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06243-222835 है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पवित्रता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार पाए जाने पर संबंधित कर्मियों अथवा अभ्यर्थियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक को विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी प्रमुख मार्गों एवं परीक्षा केन्द्रों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


