Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Board Begins Intermediate and Matriculation Setup Exams 2026
इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शुरू, सफल बच्चे ही बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा शुरू, सफल बच्चे ही बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

संक्षेप:

लीड युवा पेज::::::::टअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है फोटो नंबर: तीन, एमआरजेडी कॉलेज में बुधवार को मैट्रिक जांच परीक्षा में शामिल प

Nov 19, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बुधवार से इंटरमीडिएट तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए सेंट-अप परीक्षा शुरू हो गई। जिले के सभी 2 विद्यालयों तथा हाई स्कूलों में परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में ली जा रही है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेंट-अप परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। इसमें असफल या अनुपस्थित विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा (2026) का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इंटर की परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक निाार्रित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक निर्धारित है। दिन पहली पाली में आईएससी का फिजिक्स, आईए का फिलॉस्फी, वोकेशनल का फाउंडेशन कोर्स व आईकॉम का एन्टरप्रेन्योरशिप जबकि दूसरी पाली में आईए का राजनीति शास्त्र, आईकॉम का अकाउंटेंसी, आईएससी का केमेस्ट्री व वोकेशनल का इलेक्टिव ट्रेड पेपर -1 था। वहीं मैट्रिक सेंटअप के लिए प्रथम पाली में हिंदी, बंगला, उर्दू व मैथिली जबकि द्वितीय पाली में संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी व भोजपुरी विषय की परीक्षा थी। मैट्रिक की परीक्षा 22 नवंबर तक चलेगी। प्रायोगिक विषय की परीक्षा 24 नवंबर को होगी। वहीं इंटर की सेंटअप परीक्षा 26 नवंबर तक चेलेगी। इस परीक्षा में नियमित रूप से अध्ययनरत व स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी को ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यदि किसी कारण से सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं अथवा परीक्षा में फेल होते हैं तो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल व समुन्नत कोटि के विद्यार्थी को सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होना है। प्रश्नों की आपूर्ति विभागीय स्तर पर की गई है। जांच परीक्षा की रिपोर्ट एचएम को 2 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में जमा करनी है।