11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 से
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक होगी, जिसमें दो पालियों में प्रश्नपत्र लिए जाएंगे। विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी और परिणाम 2 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।

भगवानपुर, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11 के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी मान्यता प्राप्त 2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संचालन संबंधित 2 विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दो अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता एवं फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, रसायन शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 मार्च को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में जीवविज्ञान,भूगोल तथा व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा ली जाएगी। 18 मार्च को अंग्रेजी एवं विभिन्न भाषाओं की परीक्षा निर्धारित है।19 मार्च को व्यावसायिक एवं कंप्यूटर से संबंधित विषयों की परीक्षा होगी। 20 मार्च को कृषि, अर्थशास्त्र तथा मनोविज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 23 मार्च को समाजशास्त्र एवं संगीत तथा 24 मार्च को इतिहास एवं गृह विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। समिति की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित कर परिणाम 2 अप्रैल तक तैयार कर लेंगे। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित 2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 25 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। समिति ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले के सभी 2 विद्यालयों के प्रधानों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परीक्षा का सुचारु संचालन सुनिश्चित कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


